सपने में दांत टूटना शुभ है या अशुभ sapne me dant ka tutna shubh he ya ashubh
स्वप्न शास्त्र के माने तो इंसान सोते समय जो भी सपना देखा है उसका आपके भविष्य से जुड़ा हुआ कोई ना कोई संकेत जरूर होता है। कुछ सपने देखकर हम एकदम से घबरा जाते हैं और यह नहीं समझ पाते कि यह सपना हमारे लिए शुभ है या अशुभ। आईए जानते हैं, दांतों से संबंधित जो भी सपना आता है, उसके बारे में।
आपके भविष्य को लेकर क्या-क्या संकेत मिलते हैं। सपना का भी एक विशेष महत्व होता है क्योंकि आपके भविष्य से जुड़े विशेष संकेत को दिखाते हैं। क्या आपको भी दांत टूटने के सपने आते हैं। स्वप्न शास्त्र में दांतों से संबंधित सपनों के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। तो आईए जानते हैं सपने में दांतों का टूटना या गिरना किस बात की ओर संकेत करता है-
सपने में दांत का टूटना देखना sapne me dant ka tutna dekhna
सपने में दांतों का टूटना या गिरना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। दांत टूटने का सपना उन लोगों के लिए भी आता है। जिन्होंने हाल ही में कोई प्रिय चीज, पद, धन या पैसा खाया है। इसका मतलब होता है कि आप जीवन में किसी बात को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं। वही आप सपने में टूटा हुआ दांत देखते हैं तो इसका अर्थ है की आपको आत्मविश्वास की कमी है। इसे बढ़ाने की जरूरत है।
सपने में अपने दांत उखाड़ना sapne me dant ukhadna
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में दांत उखाड़ना इस बात का संकेत होता है कि - हो सकता है आप जीवन में बदलाव के लिए तैयार हो या उससे गुजर रहे हो।
सपने में दांत हिलते हुए देखना sapne me dant hilte huye dekhna
सपने में दांत हिलते हुए देखना आम बात है। ऐसे अक्सर आने वाले या अनिश्चित का सपना माना जाता है। यह सपना इस बात की और संकेत करता है आपको नहीं मालूम फिलहाल क्या करना है। और आप किस चीज के बारे में बोलना चाहते हैं या जानना चाहते हैं। और आप अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं।
सपने में दांत निकलते देखना sapne me dant nikalte dekhna
स्वप्न शास्त्र के अनुसार - सपने में दांत निकलते हुए देखना शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है, भविष्य में आपका नया रोजगार या कोई धन लाभ करने वाले व्यवसाय शुरू किया जाएगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी और इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आपको कोई और तरीका मिल गया है जिससे आप अपना आर्थिक लाभ बढ़ा सकते हैं।
सपने में बच्चे के दांत निकलते देखना sapne me bachhe ke dant nikalte dekhna
सपने में बच्चों के दांत निकलते हुए देखना आपके लिए बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। जल्दी आपके घर में कोई बड़ी खुशखबरी आने वाली है। साथ ही, सुख समृद्धि का आगमन भी होने वाला है।
Onlygyan जो भी जानकारी दी गई है वह सभी ग्रंथो, कथाओ, मान्यताओं और सूचनाओं के आधारित दी गई है। किसी भी जानकारी का प्रयोग करने से पहले अपने ज्योतिष की सलाह अवश्य ले। onlygyan इसकी पुष्टि नहीं करता। धन्यवाद
0 टिप्पणियाँ
Your Welcome🎉
आपका साथी :- प्रेमशंकर सूर्यवंशी