गृह प्रवेश मुहूर्त 2025  :- प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है की उसका अपना घर होना ही चाहिए। जिन यक्तियों के पास घर पहले से है तो वे चाहते हैं इससे भी अच्छा हो। यह तो सब जानते हैं कि हर व्यक्ति की मूल ज़रूरतें रोटी-कपड़ा-मकान होती है। इसी में से अपना घर मकान होना भी कही तक ज्यादा महत्त्व रखता है। यदि आपका भी हैं सपना इस वर्ष 2025 में पूरा हो रहा है तो बहुत ही अच्छी बात है। इसके के लिए आपको बहुत बहुत दिल से हार्दिक बधाई। मैं ईश्वर से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूँ कि आपका घर आपको और आपके परिवार के लिए सुख समृद्धि और बहुत सारी खुशियां लेकर आए। अब बात करते हैं गृह प्रवेश मुहूर्त 2025 में घर में प्रवेश करने के बारे में। यह आपके जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण समारोह होता है। जब आप नया घर बनाते हैं तो उसमें गृह प्रवेश की पूजा विधि अवश्य करवानी चाहिए।

गृह प्रवेश मुहूर्त 2025 की पूरी जानकारी | griha Pravesh Muhurat 2025 in Hindi

शास्त्रों के अनुसार जब हम गृहप्रवेश की पूजा विधि विधान और शुभ मुहूर्त में करने से उस घर की समस्त नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हो जाता है। गृह प्रवेश करने के लिए उस घर में सदैव हवन किया जाता है। तब ही गृहप्रवेश की पूजा को पूरा माना जाता है। साथ साथ आपको बता दें कि आपने किसी से घर खरीदा है। तब भी आपको गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त के अनुसार, उस घर में पूजा हवन जरूर करना चाहिए।

कौन से दिन करें गृहप्रवेश

शास्त्रों के अनुसार गृह प्रवेश हमेशा शुभ मुहूर्त तिथि के अनुसार ही करना चाहिए दोस्तों मैं आपको बता दूँ यह जरूरी नहीं है कि आपको पूरे साल गृह प्रवेश करने का मौका मिलता रहे। तो चलिए जानते हैं इस वर्ष 2025 में कौन कौन से दिन गृह प्रवेश होगा।

गृह प्रवेश मुहूर्त 2025 Griha Pravesh Muhurat 2025

इस बार 2025 में जनवरी से दिसंबर महीने तक के गृह प्रवेश मुहूर्त करने की सही तारीख के बारे में जानेगे। इस वर्ष 2025 में कब कब वन रहे हैं गृह प्रवेश करने के शुभ योग ? 

गृह प्रवेश मुहूर्त जनवरी 2025 January 2025 Griha Pravesh Muhurat

अगर आप इस वर्ष 2025 में जनवरी के महीने में गृह प्रवेश करने की सोच रहे है तो आपको कुछ इंतजार और करना होगा।क्योंकि जनवरी महीने में इस वर्ष गृह प्रवेश करने का कोई भी शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

फरवरी 2025 गृह प्रवेश करने के शुभ मुहूर्त

आपको बताते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि इस महीने आपको गृह प्रवेश करने के लिए 6 मुहूर्त उपलब्ध है तो चलिए जानते हैं वे कौन कौन से शुभ मुहूर्त है?

  • 6 फरवरी बृहस्पतिवार 2025 मुहूर्त- रात 10:05 बजे से 7 फरवरी शुक्रवार 2025 सुबह 7:06 बजे तक , नक्षत्र रोहिणी, तिथि दशमी। 
  • 7 फरवरी शुक्रवार 2025 मुहूर्त सुबह 7:06:00 बजे से 8 फरवरी 2025 सुवह 7:05 बजे तक, नक्षत्र रोहिणी मृगशीर्ष, तिथि दशमी, एकादशी। 
  • 8 फरवरी शनिवार 2025 मुहूर्त सुबह 7:05 बजे से शाम 6:07 बजे तक , नक्षत्र में तिथि एकादशी। 
  • 14 फरवरी शुक्रवार 2025 मुहूर्त रात 11:09 बजे से 15 फरवरी 2025 सुबह 6:59 से तक , नक्षत्र  उत्तरा फाल्गुनी , तिथि -  तृतीय
  • 15 फरवरी शनिवार 2025 मुहूर्त सुबह 6:59 बजे से रात 11:52 बजे तक नक्षत्र फाल्गुनी तिथि तृतीया। 
  • 17 फरवरी सोमवार 2025 मुहूर्त सुबह 6:58 बजे से 18 फरवरी 2025 सुबह 4:53 बजे तक नक्षत्र चित्रा तिथि पंचमी। 

मार्च 2025 में गृह प्रवेश मुहूर्त March 2025 me griha Pravesh Muhurat

मित्रों मार्च के महीने की बात करें तो आपको इस महीने में 5 शुभ मुहूर्त गृह प्रवेश करने के लिए मिल रही है जिसका समय बार नीचे दिया गया है - 

  • 1 मार्च शनिवार 2025 मुहूर्त सुबह 11:22 से 2 मार्च 2025 सुबह 6:45 बजे तक, नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद, तिथि द्वितीय , तृतीय। 
  • 5 मार्च बुधवार 2025 मुहूर्त रात 1:08 बजे से 6 मार्च 2025 सुबह 6:41 बजे तक, नक्षत्र रोहिणी, तिथि सप्तमी । 
  • 6 मार्च बृहस्पतिवार 2025 मुहूर्त सुबह 6:41 बजे से सुबह 10:50 बजे तक नक्षत्र रोहिणी तिथि सप्तमी। 
  • 14 मार्च शुक्रवार 2025 मुहूर्त दोपहर 12:30 बजे से 15 मार्च 2025 सुबह 6:31 बजे तक , नक्षत्र  उत्तरा फाल्गुनी तिथि प्रतिपदा। 
  • 15 मार्च शनिवार 2025 मुहूर्त सुबह 6:31 बजे से सुबह 8:54 बजे तक, नक्षत्र  उत्तरा फाल्गुनी तिथि प्रतिपदा। 

अप्रैल 2025 में गृह प्रवेश करने के मुहूर्त April 2025 Me Griha Pravesh Muhurat

इस वर्ष 2025 में गृह प्रवेश करने के लिए आपको सिर्फ एक ही दिन ही शुभ मुहूर्त का मिलेगा। जो निम्नवत है -

  • 30 अप्रैल बुधवार 2025 सुबह 5:41 बजे से दोपहर 2:12 बजे तक , नक्षत्र रोहिणी, तिथि तृतीया। 


मई 2025 में गृह प्रवेश करने के शुभ मुहूर्त May 2025 Me Griha Pravesh Muhurat

आपको जानकर अति हर्ष होगा इस वर्ष 2025 में अप्रैल महीने में गृह प्रवेश करने के लिए 10 शुभ मुहूर्त उपलब्ध है जो निम्नलिखित हैं -

  • 1 मई गुरुवार 2025 मुहूर्त सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक, नक्षत्र  मृगशीर्ष तिथि पंचमी।
  • 7 मई  बुधवार 2025 मुहूर्त शाम 6:17 वजे से 8 मई 2025 सुबह 5:35 बजे तक नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी तिथि एकादशी । 
  • 8 मई गुरुवार 2025 मुहूर्त सुबह 05:35 से दोपहर 12:29 तक  नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी तिथि एकादशी। 
  • 9 मई शुक्रवार 2025 मुहूर्त रात 12:09 से 10 मई 2025 सुबह 5:33 बजे तक नक्षत्र चित्रा तिथि त्रयोदशी।
  • 10 मई शनिवार 2025 मुहूर्त सुबह 5:33 बजे से शाम 5:29 बजे तक नक्षत्र चित्रा तिथि चित्रा। 
  • 14 मई बुधवार 2025 मुहूर्त सुबह 5:31:00 से सुबह 11:47 बजे तक नक्षत्र अनुराधा तिथि द्वितीय
  • 17 मई शनिवार 2025 मुहूर्त शाम 5:44 से 18 मई 2025 सुबह 5:29 तक, नक्षत्र उत्तरा आषाढ़ तिथि पंचमी। 
  • 22 मई गुरुवार 2025 मुहूर्त शाम 5:47 से 23 मई 2025 सुबह 5:26 बजे तक, नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद तिथि दशमी, एकादशी। 
  • 23 मई शुक्रवार 2025 मुहूर्त सुबह 5:26 से रात 10:29 बजे तक नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद , रेवती तिथि एकादशी। 
  • 28 मई बुधवार 2025 मुहूर्त सुबह 5:25 से 29 मई 2025 रात 12:29 बजे तक नक्षत्र मृग शीर्ष तिथि द्वितीय। 

जून 2025 में गृह प्रवेश करने के मुहूर्त June 2025 Griha Pravesh Muhurat

इस वर्ष 2025 के जून के महीने में गृह प्रवेश करने के सिर्फ 2 ही शुभ मुहूर्त उपलब्ध है इनका समयवार निम्न है-

  • 4 जून  बुधवार 2025 मुहूर्त रात 11:54 से 5 जून 2025 सुबह 3:35 बजे तक, नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी तिथि दशमी । 
  • 6 जून शुक्रवार 2025 मुहूर्त सुबह 6:34 बजे से 7 जून शनिवार 2025 सुबह 4:45 बजे तक , नक्षत्र चित्रा तिथि एकादशी। 

जुलाई 2025 में गृह प्रवेश मुहूर्त July 2025 Me Griha Pravesh Muhurat

आपको जानकर निराशा होगी कि इस वर्ष 2025 के जुलाई महीने में गृह प्रवेश करने का कोई भी शुभ मुहूर्त तिथि नहीं है । 

अगस्त 2025 में गृह प्रवेश  मुहूर्त August 2025 me griha Pravesh Muhurat

 इस वर्ष 2025 के अगस्त महीने में भी गृह प्रवेश करने के लिए हिन्हू पंचांग में कोई भी शुभ मुहूर्त प्राप्त नही है। 

सितंबर 2025 मे गृह प्रवेश करने के शुभ मुहूर्त September 2025 shubh muhurat

ग्रहों की चाल को देखते हुए, इस वर्ष 2025 के सितंबर महीने में गृह प्रवेश करने का कोई भी शुभ मुहूर्त तिथि या दिन उपलब्ध नहीं है।

अक्टूबर 2025 में गृह प्रवेश करने के शुभ मुहूर्त October 2025 me griha Pravesh Muhurat


इस वर्ष 2025 में 3 महीने के अंतराल जुलाई अगस्त सितंबर के बाद आपको अक्टूबर महीने में गृह प्रवेश करने के लिए हिंदू पंचांग के अनुसार तीन शुभ मुहूर्त मिले हैं जो निम्नवत हैं-

  • 23 अक्टूबर बृहस्पतिवार 2025 मुहूर्त सुबह 4:51 से 24 अक्टूबर 2025 सुबह 6:27 बजे तक नक्षत्र अनुराधा तिथि तृतीया। 
  • 24 अक्टूबर शुक्रवार 2025 मुहूर्त सुबह 6:28 से 25 अक्टूबर 2025 रात 1:19 बजे तक, नक्षत्र अनुराधा तिथि तृतीया। 
  • 29 अक्टूबर बुधवार 2025 मुहूर्त सुबह 6:31 से सुबह 9:30 बजे तक नक्षत्र  उत्तरा आशाड् तिथि सप्तमी। 

नवंबर 2025 में गृह प्रवेश करने के शुभ मुहूर्त November 2025 Griha Pravesh Muhurat

अगर आप इस वर्ष 2025 के नवंबर महीने में गृह प्रवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको बिल्कुल भी निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस नवंबर के महीने में गृह प्रवेश करने के आठ शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। जिनका समय बार निम्नवत है-

  • 3 नवंबर सोमवार 2025 मुहूर्त सुबह 6:34 से 4 नवंबर रविवार 2025 रात 2:05 बजे तक, नक्षत्र भाद्रपद रेवती, तिथि त्रयोदशी। 
  • 6 नवंबर गुरुवार 2025 मुहूर्त रात 3:28 से 7 नवंबर 2025 सुबह 6:00 का 37 मिनट बजे तक नक्षत्र रोहिणी तिथि द्वितीय । 
  • 7 नवंबर शुक्रवार 2025 मुहूर्त सुबह 6:37 से 8 नवंबर 2025 सुबह 6:00:38 बजे तक, नक्षत्र रोहिणी मृग शीर्ष तिथि द्वितीय तृतीय। 
  • 8 नवंबर शनिवार 2025 मुहूर्त सुबह 6:38 से सुबह 7:32 बजे तक, नक्षत्र मृगशीर्ष तिथि चतुर्थी, तृतीया। 
  • 14 नवंबर शुक्रवार 2025 मुहूर्त रात 9:20 बजे से 15 नवंबर 2025 सुबह 6:44 बजे तक नक्षत्र फाल्गुनी तिथि दशमी, एकादशी। 
  • 15 नवंबर शनिवार 2025 मुहूर्त सुबह 6:44 बजे से रात 11:34 बजे तक, नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी तिथि एकादशी। 
  • 24 नवंबर शनिवार 2025 मुहूर्त रात 9:53 बजे से 25 नवंबर सुबह 6:52 बजे तक नक्षत्र उत्तरा आशाङ् तिथि पंचमी। 
  • 29 नवंबर शनिवार 2025 मुहूर्त रात 2:22 से 30 नवंबर 2025 सुबह 6:56 बजे तक, नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद तिथि दशमी। 

दिसंबर 2025 में गृह प्रवेश मुहूर्त शुभ दिन December 2025 Griha Pravesh Muhurat

इस वर्ष 2025 के दिसंबर महीने में मात्र तीन शुभ मुहूर्त गृह प्रवेश करने के लिए उपलब्ध है जिनका समय वार निम्नवत है-

  • 1 दिसंबर सोमवार 2025 मुहूर्त सुबह 6:56 बजे से शाम 7:01 बजे तक, नक्षत्र रेवती तिथि एकादशी। 
  • 5 दिसंबर शुक्रवार 2025 मुहूर्त सुबह 6:59 बजे से 6 दिसंबर 2025 सुबह 7 बजे तक नक्षत्र रोहिणी मृग शीर्ष तिथि प्रतिपदा द्वितीय। 
  • 6 दिसंबर शनिवार 2025 मुहूर्त सुबह 7:00 से सुबह 8:48 बजे तक नक्षत्र मृगशिर्ष तिथि द्वितीय। 

गृह प्रवेश मुहूर्त और इसका क्या महत्व होता है

हिंदू वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें कोई भी शुभ कार्य हमेशा शुभ मुहूर्त या शुभ घड़ियों के अनुसार शुभ दिनों में ही करना चाहिए। इससे फायदा यह होता है कि ग्रह परिवर्तन, नक्षत्र और अन्य कारकों के प्रभाव के कारण कोई भी शुभ कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाता है। हर व्यक्ति के जीवन में कोई ना कोई शुभ अवसर जरूर आता है। जिन्हें हम अनुकूल तिथियां समय और अनुकूल नक्षत्र के दौरान ही संपन्न करना चाहिए। गृह प्रवेश एक ऐसा ही शुभ कार्य है। जिसे हर व्यक्ति को पारंपरिक तरीके से मनाना चाहिए। 

गृह प्रवेश का समारोह नए घर का निर्माण या नए घर में प्रवेश में सहायता के लिए ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित किया जाता है। गृह प्रवेश की पूजा परिवार के लिए बहुत महत्व रखती है ऐसा माना जाता है की पूजा को करने से नए घर में और पूरे परिवार को लंबे समय तक खुशी सद्भाव और समृद्धि आती है। इसके अलावा या अनुष्ठान सभी नकारात्मक और प्रतिकूल ऊर्जा को दूर करते हुए नए निवास स्थान में दिव्या और आध्यात्मिक आशीर्वाद को आमंत्रित करता है । 

वैदिक ज्योतिषी इस पूजा के लिए शुभ तिथियां और शुभ समय निर्धारित करने के लिए ज्योत से चार्ट का उपयोग करते हैं शुभ मुहूर्त की गणना करते समय कई कारकों पर विचार किया जाता है जिसमें नक्षत्र सबसे महत्वपूर्ण होता है।