सपने में अपने आप को देखना


स्वप्न शास्त्र ऐसा शास्त्र है, जो सोते वक्त इंसान जो भी सपने देखता है। उन सपनों का इंसान के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। इसके बारे में पूरी जानकारी दी जाती है। देखा गया सपना शुभ है या अशुभ यह पूरी जानकारी स्वपन शास्त्र के माध्यम से जान सकते हैं। 

सपने में अपने आप को देखना

स्वपन शास्त्र के अनुसार, अपने आप को देखना  सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने का शुभ संकेत है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। साथ ही आपको धन लाभ होने का भी इशारा देता है। 

सपने में अपने आप को उड़ते देखना

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अपने आप को उड़ते देखना बहुत ही शुभ माना जाता है ।  आपके आने वाले समय में तरक्की होने वाली है। आपका कोई रुका हुआ काम जल्द ही पूरा होगा। आपको बिजनेस या नौकरी में बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो वह काम आपका जरूर पूरा होगा और उस काम से आपको तरक्की भी होगी। आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपको लाभकारी सिद्ध होगी। 

सपने में अपने आप को लैट्रिन करते देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार , सपने में अपने आप को लैट्रिन करते देखना के कई मतलब हो सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप सपने में किस स्थिति में है। जैसे - अगर आप लैट्रिन के अंदर लैट्रिन करते देखते हैं तो आपको किसी का कर्ज उतारना होगा। वही बेडरूम में लैट्रिन करते हुए देखते हैं तो रिश्तो में कड़वाहट आ सकती है। 

स्वपन शास्त्र के अनुसार , अगर आप सही तरीके से अपने आप को लैट्रिन करते देखते हैं तो आपको धन लाभ होगा। आपके व्यापार में तरक्की होगी। आपको मानसिक तनाव से बाहर निकलने की आवश्यकता है। अपने बेवजह खर्चों को कम करें अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। आपके कार्य क्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं इसलिए अपने आप को सतर्क रखें। 

सपने में अपने आप को लैट्रिन खाते देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अपने आप को लैट्रिन खाते हुए देखना अशुभ माना जाता है। यह सपना बताता है कि आने वाले दिनों में आप के काम में असफलता का सामना करना पड़ेगा। आप किसी लक्ष्य की प्राप्ति करना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। 

सपने में अपने आप को नग्न देखना

स्वप्न शास्त्र में स्वयं को नंगा देखना अशुभ माना गया है। यह सपना आपको कई समस्या उत्पन्न कर सकता है। जैसे - आर्थिक संकट, धन हानि, मानसिक तनाव रहना, अपनी बात को दूसरे के सामने सही से ना बता पाना। यह सपना इशारा करता है कि आप कोई धन लाभ से जुडा काम करना चाहते हैं तो अभी ना करें क्योंकि आपको हानि का सामना करना पड़ेगा ।  इसीलिए 10-5 दिन और रुक जाएं। किसी से ज्यादा बहस ना करें यह आपके लिए शुभ नहीं होगा। 

सपने में अपने आप को मरा देखना

यदि कोई इंसान सपने में अपने आप को मरा देखता है तो स्वप्न शास्त्र में ऐसा सपना शुभ फल देने वाला माना गया है। सपना देखने वाले इंसान को अचानक धन लाभ होगा, उसकी उम्र लंबी होगी, आने वाली मुसीबतें टल जाएंगी, काम में सफलता मिलेगी, सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और वह इंसान कोई अच्छा काम शुरू करेगा। 

सपने में अपने आप को भागते देखना

जब हम सपने में अपने आप को भागते देखे हैं तो इस सपने से समझ जाना चाहिए कि अब हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। यह सपना बताता है कि आप अपनी किसी समस्या से निपटने के बजाय उस भाग रहे हैं। जब भी आपको ऐसा सपना आए तो आप तनाव या किसी परेशानी को सोच समझकर सुलझाएं अन्यथा आप बुरे फंस सकते हैं। 

सपने में अपने आप को रोते देखना

शास्त्र कहता है कि जब सपने में अपने आप को रोते  देखते हैं तो यह सपना आपके लिए बेहद शुभ माना जाता है। आने वाले समय में आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। साथ ही आपको कुछ फायदे भी मिलेंगे। 

जैसे-

       आपका सम्मान में वृद्धि, किसी काम में सफलता , कोई शुभ सूचना मिलना, कारोबार/ कैरियर में बढ़ोतरी, अटका हुआ काम बनेगा, आप प्रसन्नचित रहेंगे, आयु लम्बी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। 

सपने में अपने आप को हंसते देखना

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है जब भी हम सपने में स्वयं को रोते हुए देखते है। तो यह अशुभ सपना माना गया है। इस तरह का देखा गया सपना भविष्य में किसी मुसीबत में फंसने का इशारा करता है। इसलिए हमें अपनी समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है और उनसे बाहर निकालने की कोशिश जरूर करनी चाहिए। 

डिस्क्लेमर

Onlygyan जो भी जानकारी दी गई है वह सभी ग्रंथो, कथाओ, मान्यताओं और सूचनाओं के आधारित दी गई है। किसी भी जानकारी का प्रयोग करने से पहले अपने ज्योतिष की सलाह अवश्य ले। onlygyan इसकी पुष्टि नहीं करता। धन्यवाद।