Neem Leaves Benefits - औषधिये गुणों से भरपूर नीम के पत्ते सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यहां जानिए रोजाना नीम के पत्ते को चबाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।
Healthy Leaves - नीम का पेड़ आयुर्वेद में कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है। नीम की टहनी से लेकर पत्तों और बीजों का इस्तेमाल औषधि की तरह होता है। नीम के पत्ता खाने के अलावा बारीक पीसकर स्किन केयर मे भी इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही नीम के पत्तों को उबालकर, बाल धोने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। जिससे बालों से जुड़ी कुछ समस्याएं दूर रहती हैं। नीम के पत्ते कड़वे जरूर होते हैं लेकिन इनसे आपका शरीर दुरुस्त रहता है। यहां नीम के पत्ते चबाने के ऐसे ही कुछ लाभकारी फायदाओं के बारे में बताया जा रहा है। जानिए रोजाना सुबह खाली पेट नीम के पत्ते चबाने पर कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा दूर रहता है और आप लंबे समय तक हेल्दी बने रहते हैं।
नीम के पत्ते चबाने के फायदे | Benefits Of Chewing Neem Leaves
कब्ज से छुटकारा
रोजाना नीम के पत्ते चबाने पर कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। नीम के सेवन से कब्ज की दिक्कत दूर रहती है। इससे ब्लोटिंग और पेट में गैस बनने की तकलीफ से भी निजात मिल जाती है। नीम की पत्तियों में पाए जाने वाला फाइबर पेट की सेहत को अच्छा रखता है।
ब्लड शुगर होता है रेग्युलेट
ब्लड शुगर लेवल रेग्युलेट करने के लिए भी नीम के पत्तों का सेवन किया जाता है। नीम की पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाने से डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होता है। नीम की पत्तियों के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और रेग्युलेट होते हैं।
लीवर को मिलते हैं फायदे
रोजाना सुबह खाली पेट नीम के पत्ते का सेवन करने पर लीवर को भी इसके कई फायदे मिलते हैं। देखा जाए तो नीम के पत्ते एंटी- इफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। इससे शरीर को ऑक्सीजन डेटिव स्ट्रेस से दूर रखते हैं। नीम की पत्तियों का नियमित सेवन करने से लीवर टिशूज को होने वाला नुकसान भी कम होने लगता है।
कितने नीम के पत्ते चवायें
कई लोगों को लगता है कि किसी चीज को बहुत ज्यादा खा लेने पर उसके फायदे भी शरीर को बहुत ज्यादा मिलते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता है। ऐसे में आप नीम के पत्ते सीमित मात्रा में ही खाएं। एक बार में बहुत ज्यादा पत्ते खाने के वजाय, सुबह खाली पेट सिर्फ चार से पांच पत्ते ही चवाये जा सकते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है। By :- onlygyan
0 टिप्पणियाँ
Your Welcome🎉
आपका साथी :- प्रेमशंकर सूर्यवंशी